भागलपुर, अगस्त 1 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। बिहार पुलिस में सात साल बाद फिर से जोनल सिस्टम लागू होने के बाद भागलपुर आईजी अधिकार और कार्य क्षेत्र में बढ़ोतरी हो गई है। अब जोनल आईजी तीनों रेंज के नौ जिलों में आठ साल की कार्य अवधि पूरी करने वाले पदाधिकारियों का रेंज तबादला भी कर सकेंगे। नए डीआईजी की पोस्टिंग के बाद जिला तबादला का अधिकार उनका होगा। भागलपुर के रेंज रहने तक आठ साल की कार्य अवधि पूरी करने वाले पदाधिकारियों और कर्मियों के तबादले के लिए मुख्यालय को लिस्ट भेजनी पड़ती थी। अब भागलपुर जोनल आईजी ही पदाधिकारियों और पुलिसकर्मियों को तबादला तीनों रेंज में कर सकेंगे। यह भी पढ़ें- जोनल व्यवस्था : बदल जाएगा कोसी- सीमांचल की पुलिसिंग का परिदृश्य ऐसे में पुलिस मुख्यालय से भी काम का दबाव कम किया जा सकेगा। भागलपुर जोन के ये हैं तीन रेंज, आईजी...