9 करोड़ रुपये से सुधरेंगे बेसिक स्कूलों के हालात, बजट जारी
शाहजहांपुर, जून 19 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। जिले के परिषदीय विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं के साथ मरम्मत कार्य कराने सहित अन्य कार्य कराने को बेहतर बनाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने तैयारी तेज कर बजट जारी कर दिया है। स्कूल खुलने के पहले ही कंपोजिट ग्रांट भेजने की तैयारी शुरू की जाने लगी है। जिले के सभी 2689 परिषदीय स्कूलों में करीब नौ करोड़ रुपए से रंग रोगन के साथ मरम्मत कार्य व दैनिक जरूरतों की सामिग्री खरीदने के लिए कम्पोजिट ग्रांट की राशि जारी की गयी है। जारी की गयी धनराशि में 50 प्रतिशत धनराशि भेजने की तैयारी की जा रही है। जिले के परिषदीय स्कूलों को मिलने वाली कम्पोजिट ग्रांट का उपयोग भवनों की छोटी-मोटी मरम्मत, शौचालय और पानी की व्यवस्था के साथ साफ-सफाई, फर्नीचर तथा अन्य शैक्षिक एवं आवश्यक सामग्री खरीदने में किया जाएगा। पहले चरण मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.