आदित्यपुर, दिसम्बर 3 -- चांडिल, संवाददाता। चांडिल गोलचक्कर-कांड्रा सड़क की 9 करोड़ से मरम्मत होगी। पथ निर्माण विभाग द्वारा 6.3 किमी तक सड़क की मरम्मत करायी जायेगी। इसके लिए मंगलवार को विधायक सविता महतो ने शिलान्यास किया। विधायक ने कहा कि सड़क मरम्मत की काफी दिनों से मांग हो रही थी। उन्होंने कहा सड़क की मरम्मत अगले चार माह में पूरी हो जाएगी। सविता महतो ने संवेदक और विभागीय पदाधिकारियों को सड़क मरम्मत कार्य को ससमय और गुणवत्तापूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में अनियमितता और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर झामुमो केंद्रीय सदस्य गुरुचरण किस्कू, चारुचांद किस्कू, ओम प्रकाश लायेक, काबलु महतो, मुखिया सुबोधिनी माहली, राहुल वर्मा, कृष्णा महतो, मेहताब आलम आदि मौजूद थे। विभाग ने 13 करोड़ का रिवाइज प्राक्कलन भेजा: ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.