रुद्रपुर, फरवरी 25 -- रुद्रपुर। परिवहन विभाग ने ओवरलोडिंग, बिना फिटनेस, बिना टैक्स वाले वाहनों पर कार्रवाई की है। परिवहन विभाग ने 25 वाहनों के चालान किए। साथ ही 9 ओवरलोड समेत 19 वाहनों को सीज किया गया। बुधवार को एआरटीओ प्रवर्तन नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में परिवहन विभाग की टीम ने अभियान चलाते हुए यातायात नियमों का पालन न करने, ओवरलोडिंग, बिना फिटनेस, बिना टैक्स वाले वाहनों पर कार्रवाई की है। जिसमें 25 वाहनों के चालान किये गये। 9 ओवरलोड सहित 19 वाहनों को सीज किया गया। टीम में परिवहन उप निरिक्षक गोकुल सिंह सुप्याल, परिवहन सहायक निरीक्षक महेंद्र सिंह बोरा, गणेश जोशी, परिवहन आरक्षी रवि क्यूरा, डिंपल सिंह गौरव सिंह, परिवहन चालक पूरन सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...