पलामू, अप्रैल 17 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू जिले के सभी प्रखंडों में 9 अप्रैल से प्रारंभ पोषण पखवाड़ा 23 अप्रैल तक आयोजित होगा। अभियान के तहत सखी मंडल की दीदियों को पोषण के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। तिरंगा भोजन के माध्यम से पोषणयुक्त आहार को बढ़ावा देने के साथ ही खेत से थाली की अवधारणा को साकार करने के लिए पोषण वाटिका लगाने, टेक होम राशन के सही उपयोग, साफ-सफाई एवं स्वच्छता के महत्व पर विशेष जोर दिया जा रहा है। गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को एएनसी और पीएनसी के तहत मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं तथा जच्चा-बच्चा के समय पर टीकाकरण के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- पोषण पखवाड़ा के तहत जागरूकता अभियान तेज, आंगनबाड़ी केंद्रों पर दी जा रही पोषण की सीख उपायुक्त समीरा एस ने अभियान को अधिक से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.