नई दिल्ली, मार्च 25 -- TCS result: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने एक अहम ऐलान किया है। TCS ने घोषणा की है कि उसका बोर्ड गुरुवार, 9 अप्रैल को मार्च तिमाही के नतीजे जारी करेगा। यह नतीजे 1 जनवरी से 31 मार्च 2026 तक की तिमाही के होंगे। टाटा समूह की इस कंपनी ने आगे बताया कि बोर्ड वित्तीय वर्ष 2025-2026 (FY26) के लिए फाइनल डिविडेंड पर भी विचार करेगा। ऐसे में जिन निवेशकों के पोर्टफोलियो में टीसीएस के शेयर हैं उन्हें डिविडेंड का तोहफा मिलेगा।क्या कहा टीसीएस ने? टीसीएस ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा- कंपनी के निदेशक मंडल की एक बैठक गुरुवार, 9 अप्रैल, 2026 को होनी तय है। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य कंपनी और उसकी सहायक कंपनियों के 31 मार्च, 2026 को समाप्त वित्तीय वर्ष के लिए वित्तीय नतीजों को मंजूरी देना और उन्हें रिकॉर...