शाहजहांपुर, अक्टूबर 6 -- उत्तर प्रदेश गन्ना शोध परिषद की नई गन्ना किस्मों के सिंगल बड मिनी सीड किट के लिए नौ अक्टूबर को सुबह 10 बजे से ऑनलाइन बुकिंग शुरू होगी। किसान गन्ना विभाग की वेबसाइट enquiry.caneup.in पर पंजीकरण करा सकेंगे। ऑफलाइन बुकिंग स्वीकार नहीं की जाएगी। परिषद के निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि इस वर्ष को.शा. 23232 के दो लाख और को.शा. 19231 के एक लाख सिंगल बड उपलब्ध कराए जाएंगे। को.शा. 23232 को सितंबर 2026 में प्रदेश में खेती के लिए अवमुक्त किया गया है। इन किस्मों से बेहतर उत्पादकता, शर्करा प्रतिशत और रोग-कीटों के प्रति प्रतिरोध में लाभ मिलने की उम्मीद है। नोडल अधिकारी (बीज) डॉ. अजय तिवारी के अनुसार, अक्टूबर में प्रस्तावित मिठास मेला-2026 में किसानों को मिनी सीड किट वितरित किए जाएंगे। एक किसान अपने कृषक कोड से केवल एक बार बुकिं...