9वीं-10वीं के आठ फीसदी बच्चों का ही हुआ ओटीआर
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 2 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। 9वीं-10वीं के आठ फीसदी बच्चों का ही छात्रवृत्ति के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन हुआ है। जिले के 92 फीसदी बच्चों की छात्रवृत्ति पर ग्रहण लग गया है।
छात्रों की संख्या जिले में इन कक्षा में 1,14,784 बच्चों में महज 8,252 का ही वन टाइम रजिस्ट्रेशन हुआ है। अनु.जाति-जनजाति, पिछड़ा-अति पिछड़ा वर्ग प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति का यह मामला है। इस लापरवाही पर 16 बीईओ, लेखापाल समेत 416 हेडमास्टर से जवाब मांगा गया है। अनुसूचित जाति एवं जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग का प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के अन्तर्गत राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (एनएसपी) पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया गया है। इस संबंध में ई-शिक्षा कोष पोर्टल एवं राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल का एकीकरण करते हुए ई-शिक्षा कोष पोर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.