जमशेदपुर, अप्रैल 4 -- स्कूली बच्चे हाल के दिनों में साइबर बुली, सोशल मीडिया ट्रोल और ऑनलाइन गेमिंग जैसे साइबर अपराध का सामना कर रहे हैं। इसलिए अब डिजिटल दुनिया के विस्तार के साथ ही स्कूली छात्रों की सुरक्षा को लेकर बड़ी पहल की जा रही है। इसके लिए हाल ही में केंद्रीय शैक्षिक प्रौद्योगिकी संस्थान और राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद ने कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के बीच साइबर सुरक्षा और जागरूकता को लेकर विस्तृत राष्ट्रीय स्तर का शोध अध्ययन पूरा किया है। इसका मुख्य उद्देश्य माध्यमिक स्तर के छात्रों की डिजिटल आदतों को समझना और उन्हें ऑनलाइन खतरों के प्रति सचेत करना है। इसी दिशा में 16 से 20 मार्च 2026 तक शोध रिपोर्ट की गहन समीक्षा की गई और अंतिम रूप दिया गया, जिसके बाद शिक्षा जगत के विशेषज्ञों और केंद्रीय शैक्षिक प्रौद्योगिक...