किशनगंज, अप्रैल 17 -- दिघलबैंक। प्लस टू प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय धनतोला के मॉडल स्कूल बनने के बाद स्थानीय बच्चों का 9वीं कक्षा में नामांकन नहीं होने से शुक्रवार को अभिभावकों ने विद्यालय में विरोध प्रदर्शन किया। अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित अभिभावक नामांकन शुरू करने की मांग पर अड़े रहे। स्थिति को देखते हुए प्रभारी प्रधानाध्यापक संतोष कुमार एवं शिक्षकों ने अभिभावकों को समझाकर शांत कराया। प्रधानाध्यापक ने बताया कि विभागीय निर्देश के अनुसार मॉडल स्कूल के लिए तय सूची के आधार पर ही नामांकन लिया जा रहा है। साथ ही, पोषक क्षेत्र के बच्चों के नामांकन को लेकर उच्च अधिकारियों से मार्गदर्शन मांगा गया है। यह भी पढ़ें- किशनगंज : 2 प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय धनतोला में स्थानीय बच्चों का नामांकन नहीं होने पर अभिभावकों का विरोध अभिभावकों का आरोप है कि न...