कानपुर, नवम्बर 8 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। 9वीं जय हिन्द कराटे चैंपियनशिप का आयोजन 9 नवंबर को जरौली फेस-1 स्थिति बालाजी पैलेस में किया जा रहा है। आयोजन शोतोकान आकांक्षा कराटे क्लासेज ऑफ इंडिया कर रही है। प्रतियोगिता में लगभग 250 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। इस अवसर पर संस्था नारी शक्ति सम्मान समारोह भी करेगी। संस्था के हेड ऑफ साकीयो इंडिया राज प्रताप सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम में उप्र पुलिस व उप्र सरकार के मिशन शक्ति जागरूकता अभियान से जुड़ी बर्रा थाना क्षेत्र की पुलिसकर्मियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। साथ ही समाज की उन्नति में विशेष भूमिका निभाने वाली महिलाओं, बेटियों, बहनों, महिला कराटे खिलाड़ियों को विशेष सम्मान दिया जाएगा। जिन्होंने कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन के बैनर तले राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प...