कटिहार, अप्रैल 18 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा शुक्रवार को जिले के 26 केंद्रों पर कड़ी निगरानी और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। दोनों पालियों में कहीं से भी निष्कासन या गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली। जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग की सतर्कता से परीक्षा सुव्यवस्थित तरीके से कराई गई।डीईओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पहली पाली में कुल 9,972 अभ्यर्थियों में 4,149 उपस्थित रहे, जबकि 5,823 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 4,140 अभ्यर्थी शामिल हुए, जबकि 5,832 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दोनों पालियों में किसी भी केंद्र से एक भी परीक्षार्थी निष्कासित नहीं किया गया।अभ्यर्थियों की केंद्र पर रही भीड़परीक्षा को लेकर शहर के प्रमुख केंद्रों पर सुबह से ही अभ्यर्थियों की भीड़ देखी गई। यह भी पढ़ें- अंग्रेजी ...