गोपालगंज, फरवरी 28 -- सिधवलिया। एक संवाददाता शराब निर्माण और बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शनिवार को महम्मदपुर क्षेत्र के महरानी एवं घोघराहा दियारा में उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार के निर्देश पर महम्मदपुर उत्पाद पुलिस की टीम ने छापेमारी अभियान चलाया। महरानी दियारा में की गई छापेमारी के दौरान टीम ने 5,000 किलोग्राम जावा महुआ तथा 150 लीटर चुलाई शराब बरामद की। मौके पर ही बरामद सामग्री को विनष्ट कर दिया गया। साथ ही अवैध शराब निर्माण में प्रयुक्त पांच भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया गया। इसके बाद टीम ने घोघराहा दियारा में अभियान चलाते हुए 4,600 किलोग्राम जावा महुआ गुड़ पास बरामद किया। इस सामग्री को भी घटनास्थल पर ही नष्ट किया गया तथा तीन अन्य अवैध भट्ठियों को तोड़ दिया गया। पूरे अभियान के दौरान क...