नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- 8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते (DA) को लेकर तीन पुरानी मांगें एक बार फिर चर्चा में हैं। 8वें वेतन आयोग के सामने कर्मचारी संगठनों ने DA में हर तीन महीने पर बढ़ोतरी करने, DA को 25% होने पर बेसिक सैलरी में जोड़ने और इसे टैक्स फ्री करने जैसी मांगें रखी हैं। अगर इन मांगों को मंजूरी मिलती है, तो कर्मचारियों और पेंशनर्स की सैलरी, पेंशन और टैक्स पर असर पड़ सकता है। हालांकि, अभी इन प्रस्तावों को सरकार की मंजूरी नहीं मिली है। ऐसे में फिलहाल इन्हें लागू नियम नहीं, बल्कि मांग के तौर पर ही देखा जाना चाहिए।8वें वेतन आयोग के सामने क्या हैं 3 बड़ी मांगें? 8वें वेतन आयोग का गठन 3 नवंबर 2025 को किया गया था। इसकी अध्यक्षता जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई कर रही हैं। आयोग को गठन की तारीख से 18 महीन...