नई दिल्ली, जुलाई 6 -- 8th Pay Commission Meeting: 8वें पे कमीशन की मीटिंग आज उड़ीसा के भुवनेश्वर में आज से शुरू हो रही है। यह मीटिंग आज यानी 6 जुलाई और कल 7 जुलाई तक होगी। 8वां पे कमीशन इस दौरान लोगों से उनके डिमांड्स सुनेगा। आयोग देश भर के अलग-अलग हिस्सों में जाकर मीटिंग कर रहा है। इससे पहले दिल्ली, जम्मू-कश्मीर और लखनऊ में मीटिंग कर चुका है। बता दें, भुवनेश्वर में मीटिंग समाप्त होने के बाद 8वें पे कमीशन की अगली मीटिंग कोलकाता में होगी। यह मीटिंग 9 और 10 जुलाई को होने वाली है। यह भी पढ़ें- 8वें वेतन आयोग ने बढ़ाई जरूरी डेडलाइन, 31 जुलाई अब आखिरी तारीखक्यों जरूरी है ये मीटिंग (8th Pay Commission Updates) 8वां पे कमीशन देश के अलग-अलग हिस्सों में लोगों से लगातार मिल रहा है। आयोग इन मीटिंग के जरिए कर्मचारियों से जुड़े संगठन, पेंशनर्स से जुड़...