नई दिल्ली, सितम्बर 9 -- 8वें वेतन आयोग की बैठकों का दौर जारी है। चेन्नई में 7 और 8 सितंबर को बैठक के बाद आयोग की आज पुडुचेरी में दिनभर बैठक हो रही है। इन बैठकों में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के वेतन, पेंशन और भत्तों में संभावित बदलाव की दिशा तैयार हो रही है। इसी बीच पेंशनर्स के एक प्रमुख संगठन रिटायर्ड इम्प्लॉयी वेलफेयर एसोसिशन (REWA) ने 8वें वेतन आयोग के टर्म ऑफ रिफरेंस यानी ToR में बदलाव की मांग उठाई है। यह संगठन चाहता है कि सरकार साफ-साफ लिखे कि 1 जनवरी 2026 से पहले रिटायर हुए सभी पेंशनर्स और फैमिली पेंशनर्स की पेंशन में भी संशोधन 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों में शामिल होगा।69 लाख पेंशनर्स को लेकर क्यों है असमंजस? REWA के मुताबिक करीब 69 लाख पेंशनर्स और फैमिली पेंशनर्स इस बात को लेकर असमंजस में हैं कि क्या 8वां वेतन आयोग उनकी पेंशन...