नई दिल्ली, सितम्बर 15 -- 8th Pay Commission Chandigarh Meeting: कल यानी 16 सितंबर को 8वें पे कमीशन की मीटिंग चंडीगढ़ में शुरू होने जा रही है। यह बैठक 18 सितंबर को समाप्त होगी। इससे पहले आयोग की मीटिंग इसी महीने पहले चेन्नई और फिर पुडुचेरी में हुई है। इन बैठकों में आयोग कर्मचारियों और पेंशनर्स से जुड़े संगठनों से सुझाव और उनकी राय मांग रहा है। इसके अलावा ये सभी संगठन कमीशन को अपनी मौजूदा समस्याओं और जरूरतों को बता रहे हैं। यह भी पढ़ें- 8वां वेतन आयोग: साल में 4 बार बढ़े DA, 25% पर बेसिक पे में मर्जर की मांग यह भी पढ़ें- 5 साल पर लगे नया चयन वेतन, फैमिली यूनिट भी 5 करने की मांगक्या है प्रमुख डिमांड फिटमेंट फैक्टर को लेकर सबसे अधिक चर्चा इस समय हो रही है। केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स से जुड़े संगठनों की तरफ से अधिक से अधिक फिटमेंट फैक्टर...