नई दिल्ली, अक्टूबर 3 -- 8th Pay Commission: इस समय 50 लाख से अधिक केंद्रीय कर्मचारी 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के आने और उसके प्रभावी होने का इंतजार कर रहे हैं। पे कमीशन के पास 18 महीने का समय है। जिसमें से 10 से अधिक महीने का समय बीत चुका है। माना जा रहा है कि आयोग अगले साल मई तक अपनी रिपोर्ट जमा कर देगा। ऐसे में केंद्रीय कर्मचारियों को और इंतजार करना पड़ सकता है। लेकिन जितनी देरी होगी उतना कर्मचारियों को नुकसान भी होने की संभावना है। आइए समझते हैं कैसे? आप सोच रहे होंगे कि 1 जनवरी 2026 से संशोधित सैलरी के आधार पर एरियर मिलेगा। हालांकि, यह जरूरी नहीं है कि एरियर में भत्तों का भी पैसा जोड़कर मिले। बता दें, भत्ता में DA, एचआरए, ट्रासंपोर्ट अलाउंस आदि शामिल होता है। यह भी पढ़ें- 60 गुना से अधिक सब्सक्रिप्शन, GMP दिखा रहा 40% का फायदा, अगले ह...