नई दिल्ली, नवम्बर 28 -- 8th Pay Commission Updates: केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स की तरफ से इस समय 8वें पे कमीशन के लागू होने का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। अभी पूरी रिपोर्ट आने में भले ही समय हो लेकिन हर-तरफ कैलकुलेशन जारी है। डोएचे बैंक रिसर्च के अनुसार 8वें पे कमीशन की रिपोर्ट लागू होने के बाद केंद्र सरकार के खर्च में लगभग 3 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हो सकता है। 2027 के वर्ल्ड आउटलुक रिपोर्ट जिसका टाइटल Great Expectations, but Risky Business में बैंक ने कहा था कि सरकारी खजाने पर इससे दबाव बढ़ेगा। डोएचे बैंक रिसर्च के अनुसार 8वें पे कमीशन के लागू होने के बाद सरकार का खर्च बढ़ेगा। ऐसे में राजकोषीय घाटा वित्त वर्ष 2028 में कम करना कठिन होगा। बैंक का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2028 में केंद्र का राजकोषीय घाटा जीडीपी का 4.3 प्रतिशत रह सकत...