8th Pay Commission:कर्मचारियों ने मांगा 6% सालाना इंक्रीमेंट, 5 प्रमोशन और Rs.15 लाख बीमा कवर
नई दिल्ली, नवम्बर 25 -- 8वें वेतन आयोग को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों ने अपनी मांगें तेज कर दी हैं। कर्मचारी संगठन भारत रक्षा मजदूर संघ (BPMS) ने आयोग के सामने 6 प्रतिशत सालाना इंक्रीमेंट, पूरे करियर में पांच बार प्रमोशन और 15 लाख रुपये तक बीमा कवर देने की मांग की है। संगठन ने सैलरी, पेंशन, बोनस और छुट्टियों से जुड़े कुल 73 प्रस्ताव आयोग को सौंपे हैं। BPMS की मांग है कि कर्मचारियों को फिलहाल मिलने वाले 3% सालाना इंक्रीमेंट को बढ़ाकर 6% किया जाए। इसके अलावा महंगाई भत्ते (DA) का 50 प्रतिशत हिस्सा बेसिक सैलरी और पेंशन में मर्ज करने का भी प्रस्ताव दिया गया है।30 साल की नौकरी में पांच बार प्रमोशन की मांग कर्मचारी संगठन ने 30 साल की सेवा के दौरान कम से कम पांच बार वित्तीय अपग्रेडेशन (MACP) देने की मांग की है। इसके साथ ही प्रमोशन के लिए अधिकतम पां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.