नई दिल्ली, मार्च 5 -- Share Market Highlights 5 March: ग्लोबल टेंशन के बीच शेयर मार्केट में आज सुबह से उतार-चढ़ाव के बाद अंत में बंपर उछाल दर्ज की गई। बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 899 अंकों की उछाल के साथ 80015 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी भी 285 अंकों की छलांग के साथ 24741 पर बंद होने में कामयाब रहा। एनएसई पर 3336 स्टॉक्स ट्रेड किए, जिनमें 2210 हरे और 1039 लाल निशान पर बंद हुए। कुल 109 में अपर सर्किट और 58 में लोअर सर्किट लगा। 27 स्टॉक्स 52 हफ्ते के हाई और 58 लो पर रहे। वहीं, निफ्टी मेटल इंडेक्स में 2.29 पर्सेंट की बंपर उछाल रही। ऑटो, बैंक निफ्टी, पीएसयू बैंक, एफएमसीजी, ऑयल एंड गैस, रियल्टी इंडेक्स में जहां तेजी रही वहीं, आईटी और टेलीकॉम इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए।शुरुआती कारोबार का हाल ...