मधुबनी, मार्च 28 -- हरलाखी। एसएसबी 48 वीं वाहिनी पिपरौन, महादेवपट्टी व दिघीयाटोल कैंप के जवानों द्वारा की गई अलग अलग कार्रवाई में 896 बोतल शराब के साथ एक बाइक जब्त हुई है। जबकि कार्रवाई में धंधेबाज मौके से फरार हो गया। एसएसबी जवानों ने जब्त शराब व बाइक को आवश्यक प्रक्रिया के लिए हरलाखी थाना की पुलिस को सुपुर्द कर दिया। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने बताया मामले में फिलहाल अज्ञात धंधेबाज के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे ली कार्रवाई की जा रही है। कांड के अंसन्धान के क्रम में धंधेबाज की पहचान कर ली जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...