चम्पावत, सितम्बर 24 -- सतीश जोशी,चम्पावत। न्याय पंचायत बमनजौल के धूरा और जौल में श्रमिकों को सामग्री बांटी गई। शिविर में 551 पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को लाभाविंत किया गया। इस दौरान श्रमिक परिवारों के बच्चों के लिए 895 शिक्षण किट और 551 पोषण किट बांटे गए। डीएम मनीष कुमार ने अधिकारियों को श्रमिकों के कल्याण के लिए योजनाओं का लाभ हर पंजीकृत श्रमिक तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...