बीजिंग, अप्रैल 10 -- आमतौर पर 89 साल की उम्र में दस कदम चलने में भी सांस फूलने लगती है। लेकिन चीन में 89 साल की एक दादी ने कमाल ही कर डाला। यह दादी अपनी बिल्डिंग की दीवार पर लगी एसी वाली रेलिंग के सहारे 27वीं मंजिल से 21वीं मंजिल पर आ गईं। असल में उन्होंने गलती से खुद को अपने अपार्टमेंट के अंदर लॉक कर लिया था। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक यह घटना 1 अप्रैल को हुई थी। वह एक रेजिडेंशियल बिल्डिंग के 26वें माले पर फंस गई थीं। क्लीनर और सिक्योरिअी गार्ड ने सुनी आवाजजब महिला उतरने का प्रयास कर रही थीं तो एक क्लीनर और सिक्योरिटी गार्ड ने नीचे से कुछ आवाज सुनी। ऊपर देखने पर उन्होंने पाया कि बिल्डिंग की रेलिंग पर चलती हुई महिला, एसी को पकड़े हुए है। इसके बाद इन दोनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। इसके अलावा बुजुर्ग महिला को उसी जगह पर रुकने ...