भदोही, मार्च 20 -- भदोही, संवाददाता। जनपद पुलिस ने पांच लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया है। उधर, यातायात पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। शुक्रवार को पुलिस ने जांच में 75 दो पहिया एवं 14 चार पहिया सहित कुल 89 वाहनों का चालान किया। कोइरौना थाने की पुलिस ने तुलसीपुर एक, भदोही कोतवाली पुलिस ने जलालपुर से दो, धौरहरा से एक, मोढ़ पुरानी बाजार से एक लोगों के साथ ही कुल पांच व्यक्तियों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया। सभी पर मारपीट एवं शांति में खलल का आरोप था। उधर, पर्वों के बीच यातायात पुलिस की ओर से चलाए गए अभियान के कारण बाइक चालकों में अफरा-तफरी का आलम बना हुआ है। बिना हेलमेट एवं नियमों की अनदेखी करने वालों का आनलाइन चालान काटा जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...