89 वर्षीय परमेश्वरी देवी के नेत्रदान से दो लोगों को मिलेगी नई रोशनी
रांची, जून 29 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड में नेत्रदान और अंगदान के प्रति लोगों में लगातार जागरुकता बढ़ रही है। इसी कड़ी में 89 वर्षीय परमेश्वरी देवी के निधन के बाद उनके परिजनों ने उनका नेत्रदान कर समाज के सामने एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। कश्यप मेमोरियल आई अस्पताल के डॉ बीपी कश्यप ने कॉर्निया प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि परिजनों के इस मानवीय निर्णय से दो जरूरतमंद लोगों के जीवन में रोशनी लौटने की उम्मीद जगी है। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति के निधन के बाद समय पर नेत्रदान करने से कॉर्निया प्रत्यारोपण के माध्यम से दृष्टिबाधित मरीजों को नई रोशनी दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि समाज में नेत्रदान के प्रति जागरुकता बढ़ाने में ऐसे निर्णयों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.