रिषिकेष, मई 26 -- डोईवाला, संवाददाता। हिमालयन हॉस्पिटल ने स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जिसमें 89 ग्रामीणों की जांच कर उन्हें निशुल्क दवाएं उपलब्ध करायी गई। मंगलवार को पौड़ी गढ़वाल के तोली स्थित हिमालयन संजीवनी क्लीनिक में हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट के चिकित्सकों ने स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया। कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग द्वारा आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर में मेडिसिन, हड्डी रोग एवं डेंटल सर्जरी विशेषज्ञों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। आराधना, मस्तराम उनियाल, नीरज खंतवाल, नरेंद्र आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...