जमशेदपुर, अगस्त 12 -- जमशेदपुर शहरी क्षेत्र में भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) गोदाम से सीधे डीलरों तक खाद्यान्न पहुंचाने की इस माह से शुरू हुई नई व्यवस्था उठाव के मामले में समय सीमा पूरी होने पर भी लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी। सोमवार तक 88 प्रतिशत अनाज का ही उठाव हो सका। इसकी वजह से 15 अगस्त तक अवधि का विस्तार किया गया है। सोमवार तक एनएफएसए के 82 हजार क्विंटल खाद्यान्न में से 72 हजार क्विंटल का ही उठाव किया जा सका है। अभी भी 10 हजार क्विंटल अनाज का उठाव और डोर स्टेप डिलिवरी बाकी है। इस वजह से एफसीआई ने और पांच दिनों का अवधि विस्तार दिया है।

उठाव की व्यवस्था अभी तक एनएफएसए के खाद्यान्न उठाव को लेकर एफसीआई का नियम है कि वितरण माह शुरू होने के एक दिन पहले पूरे खाद्यान्न का उठाव कर लेना है। परंतु इस माह नई योजना लागू होने की वजह से 10 दिन अधिक समय...