काशीपुर, अप्रैल 5 -- काशीपुर। प्रतापपुर चौकी पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 882 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। शनिवार की रात प्रतापपुर चौकी पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान गोशाला मोड से पंचायत घर के पास प्रतापपुर निवासी विनोद कुमार सैनी पुत्र मिट्टन लाल सैनी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक प्लास्टिक के कट्टे में भरा 882 ग्राम गांजा बरामद किया। टीम में एसआई सौरभ कुमार भारती, संजय सिंह, सीपी दीपक जोशी, सुरेन्द्र कुमार शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...