हमीरपुर, दिसम्बर 9 -- हमीरपुर, संवाददाता। जनपद में मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण अभियान अब धीरे-धीरे समाप्ति की ओर है। दोनों विधानसभा सीटों पर 88.42 फीसदी डिजिटाइजेशन हो चुका हैं। 79801 वोटरों के नाम अलग-अलग कारणों की वजह से वोटर लिस्ट से काटे जाएंगे। ऐसे वोटरों को 16 दिसंबर को प्रकाशित होने वाली निर्वाचन आयोग की सूची के बाद एक और मौका मिलेगा। जनपद की दोनों विधानसभा सीटों हमीरपुर और राठ में कुल 839731 मतदाता हैं। जिन्हें कुल 899 बीएलओ द्वारा मतदाता गणना पत्र उपलब्ध कराए गए थे। अब तक 742784 मतदाताओं के फार्म भरकर जमा हो चुके हैं जो कि लक्ष्य का 88.42 फीसदी है। अब तक गणना में दोनों विधानसभा सीटों में कुल 79801 ऐसे वोटर मिले हैं, जिन्हें अलग-अलग वर्गों में बांटा गया है। इन्हीं नामों को वोटर से काटे जाने की तैयारी है। हालांकि अलग-अलग वर्गों मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.