चंदौली, जून 7 -- धानापुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के आवाजापुर- विशुनपुरा मार्ग पर लोगों का पैदल चलना दुश्वार था, अब उस मार्ग का 88.20 लाख रुपये की धनराशि से कायाकल्प होगा। रविवार को विधायक सुशील सिंह के इस मार्ग के शिलान्यास करने के साथ ही गांव तथा क्षेत्र के लोगों में उम्मीद की एक नई किरण दिखने लगी है।तकरीबन 2 किमी की छोटी दूरी के इस मार्ग से आधा दर्जन गांवो का सीधा आना जाना जुड़ा है। किन्तु बीते कई वर्षों से यह मार्ग जीर्ण शीर्ण होने के कारण लोगों को इससे आवागमन में कई तरह की कठिनाइयों से जूझना पड़ रहा था। देर से ही सही, क्षेत्रीय विधायक सुशील सिंह ने रविवार की देर शाम को जब इस मार्ग के निर्माण की आधार शिला रखी तो आस पास के कई गांव के लोगों की उम्मीदें भी परवान चढ़ गई। लोगों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि क्षेत्र के बुनियादी विकास...