88 साल के पति मारपीट करते हैं...डीएम के पास शिकायत लेकर पहुंची 85 साल की वृद्धा
प्रमुख संवाददाता, मार्च 21 -- यूपी के कानपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां कलेक्ट्रेट में शुक्रवार को जनसुनवाई के दौरान आई एक शिकायत ने सभी को हैरत में डाल दिया। बर्रा-दो में रहने वालीं 85 साल की वृद्धा ने अपने 88 साल के पति पर मारपीट करने और ख्याल न रखने का आरोप लगाया। कहा 40 हजार रुपये पेंशन मिलने के बाद भी उनकी दवाओं और इलाज पर ध्यान नहीं देते हैं। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने जिला प्रोबेशन अधिकारी (डीपीओ) को घर भेजकर दोनों में समझौता कराया। कलेक्ट्रेट में डीएम की जनसुनवाई चल रही थी, तभी वहां पहुंचीं बर्रा दो छेदी सिंह का पुरवा निवासी वृद्धा ने सभी का ध्यान खींचा। इसके बाद उन्होंने डीएम को बताया कि उनकी 60 साल पहले शिवराम से शादी हुई थी। उनके दो बेटे और तीन बेटियां हैं। सभी का विवाह हो चुका है। शिवराम रक्षा मंत्रालय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.