आजमगढ़, मई 3 -- आजमगढ़, संवाददाता। पुलिस लाइन में रविवार को एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने 88 लाख रुपये मूल्य के 352 बरामद मोबाइल फोन उनके स्वामियों को सुपुर्द किए। पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से चलाए गए अभियान में एक माह के भीतर ये मोबाइल बरामद किए हैं। एसपी ग्रामीण ने बताया कि फरवरी 2024 से चल रहे अभियान के तहत अब तक कुल 4172 एंड्रायड मोबाइल फोन (करीब 10.28 करोड़ रुपये) बरामद कर उनके मालिकों को लौटाए जा चुके हैं। वर्ष 2026 में अब तक 959 मोबाइल फोन (लगभग 2.39 करोड़ रुपये) बरामद किए गए हैं। अप्रैल माह में सबसे अधिक 45 मोबाइल महराजगंज थाना पुलिस ने बरामद किए। यह भी पढ़ें- ठगी के शिकार 66 पीड़ितों के 27.26 लाख रुपये कराए वापस इसके अलावा मुबारकपुर और रौनापार से 26-26, सरायमीर से 19, निजामाबाद से 18, जहानागंज से 16, देवगांव, जीयनपुर, रानी की स...