पलामू, मार्च 7 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमआरएमसीएच) में करीब 88.69 लाख रुपए की लागत से एकीकृत सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रयोगशाला(आईपीएचएल) का निर्माण जल्द शुरू होगा। टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। आईपीएचएल निर्माण से एक ही छत के नीचे सभी टेस्ट की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आईपीएचएल निर्माण के लिए भवन निर्माण विभाग को जिम्मेवारी दी गई है। निर्माण कराकर भवन स्वास्थ्य विभाग को सौंपी जाएगी। डीपीएम देवेंद्र भूषण श्रीवास्तव ने बताया कि आईपीएचएल से मरीजों को उच्च गुणवत्ता की जांच का लाभ मिलेगा। इससे बीमारी ससमय पर पता चल सकेगा। एमआरएमसीएच के जांच घर में फिलवक्त सीबीसी, एएनसी, लीवर फंक्शन टेस्ट, किडनी फंक्शन टेस्ट, हेपेटाइटिस बी, हेपेटाइटिस सी, रूटीन यू...