अररिया, अप्रैल 18 -- पलासी (ए.सं)। पलासी थाना पुलिस ने शनिवार की सुबह संदेह के आधार पर डकैता गांव के एक घर के बाथरूम के बगल से बोरियों में रखा अलग-अलग किस्म के 88 बोतल नेपाली शराब बरामद किया। इस क्रम में एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया। गिरफ्तार नीरज कुमार मंडल डकैता का रहने वाला है। इस मामले में सहायक अवर निरीक्षक विजय कुमार यादव के बयान पर पलासी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह पुलिस टीम गश्ती के दौरान डकैता गांव से गुजर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को देख एक व्यक्ति भागने लगा, जिसे खदेड़ कर पकड़ लिया गया। यह भी पढ़ें- कलियागंज से 6.14 ग्राम स्मैक बरामद, तस्कर गिरफ्तार उसने अपना नाम नीरज कुमार मंडल बताया। तलाशी के दौरान उनके आंगन में बने बाथरूम के समीप से बोरियों में रखा अल...