गाज़ियाबाद, जनवरी 16 -- मुरादनगर। खंड विकास कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 88 जोड़ों की शादी कराई गई। इनमें 73 हिंदू और 15 अल्पसंख्यक जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। विधायक अजीत पाल त्यागी और ब्लॉक प्रमुख राजीव त्यागी ने नवदंपत्ति को आशीर्वाद दिया। सीडीओ अभिनव गोपाल ने बताया कि सामूहिक विवाह योजना के तहत प्रत्येक लाभार्थी जोड़े की वधु के खाते में 60 हजार रुपये और 40 हजार की आवश्यक सामग्री दी जाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.