जहानाबाद, मार्च 9 -- मेहंदीया, निज संवाददाता। सोमवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कलेर में गर्भवती महिलाओं का प्रसव पूर्व जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें गर्भवती महिलाओं के प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच एवं परिवार कल्याण परामर्श दिया गया। चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रियंका रानी ने महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की। जांचोपरांत 4 गर्भवती महिला एनीमिक पाई गयी।प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नंद बिहारी शर्मा ने बताया कि गर्भवती महिलाओं को अपने भोजन में प्रोटीन तथा आयरन युक्त भोजन को शामिल करना चाहिए। इसके लिए फल, दूध, मछली आदि को भोजन में लेना उपयुक्त बताया। प्रत्येक माह नियमित जांच कराने की सलाह दी गयी। साथ ही सुरक्षित जच्चा बच्चा व सुरक्षित भविष्य के लिए इस जांच को आवश्यक बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.