वाराणसी, अप्रैल 15 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। पहड़िया से एसओजी और लालपुर-पांडेयपुर पुलिस ने 88 किलो गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 90 लाख रुपये है। डीसीपी क्राइम नीतू कादयान ने बुधवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में इसकी जानकारी दी। डीसीपी ने बताया कि पकड़ा गया तस्कर कपिलदेव सिंह मूलत: बुलंदशहर के रसूलपुर (शिकारपुर) का निवासी है, जो उत्तरी दिल्ली के जेजे नगर कॉलोनी, नेहरू विहार, तिमारपुर में रहकर बड़े तस्करों के इशारे पर गांजा पहुंचाता था। उसके पास से बरामद बोलेरो की सीट के नीचे एवं खोखली छत में 56 पैकेट में गांजा बरामद किया गया। यह भी पढ़ें- 50 लाख के गांजा संग एक तस्कर गिरफ्तार गिरफ्तारी करने वाली टीम में लालपुर-पांडेयपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह, एसओजी प्रभारी गौरव सिंह, उप निरीक्षक ...