रुद्रपुर, सितम्बर 12 -- रुद्रपुर। जिले के 876 मेधावियों को मुख्यमंत्री मेधावी प्रोत्साहन छात्रवृत्ति मिलेगी। कक्षा छह के 421 और कक्षा नौ के 455 विद्यार्थियों ने प्रोत्साहन छात्रवृत्ति परीक्षा उत्तीर्ण की है। अगस्त में 2335 छात्र-छात्राओं ने मुख्यमंत्री मेधावी प्रोत्साहन छात्रवृत्ति परीक्षा दी थी। मुख्यमंत्री मेधावी प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। जिले में परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले 876 मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति का लाभ मिलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...