वाराणसी, जून 21 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम की ओर से शनिवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान 8750 किलो अतिरिक्त कूड़े का उठान किया गया। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल के नेतृत्व में शुरू हुए इस अभियान के तहत निगम की टीमों ने शहर के विभिन्न वार्डों, प्रमुख चौराहों, सार्वजनिक पार्कों, धार्मिक स्थलों, खाली पड़े प्लॉटों, जीवीपी (गार्वेज वल्नरेबल पॉइंट) और नाला-नालियों सहित कुल 88 महत्वपूर्ण स्थानों पर विशेष सफाई अभियान चलाया। इस अभियान में 940 सफाई कर्मचारियों की भारी-भरकम फौज उतारी गई थी। कचरा उठान और सिल्ट की सफाई के लिए नगर निगम ने 128 छोटे-बड़े वाहनों को फील्ड में दौड़ाया। इस दौरान 14 खाली प्लॉट, 22 जीवीपी प्वाइंट, दो धार्मिक स्थल, 10 नाली, 10 पार्क, एक बाजार, 10 सड़क, 19 सार्वजनिक स्थलों की विशेष सफाई कराई गई । यह भी पढ़ें- शह...