एटा, अप्रैल 23 -- यूपी बोर्ड परीक्षा 2025-26 में हाईस्कूल परीक्षा में 87.34 प्रतिशत जनपद के परीक्षार्थियों ने सफलता प्राप्त की है। इंटरमीडिएट परीक्षा में जिले के 77.68 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। 94 फीसदी अंकों के साथ एमजीएचएम इंटर कालेज मारहरा के विशेष राजपूत ने इंटरमीडिएट में तो श्रीनिवास अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर जलेसर की शालिनी ने 94.67 फीसदी अंक हासिल कर 10वीं में जिला टॉप किया। दोपहर चार बजे परीक्षा परिणाम की घोषणा होते ही हाईस्कूल, इंटरमीडिएट के परीक्षार्थी कैफे, लैपटॉप, मोबाइल पर परिणाम देखने में जुट गये। परीक्षा परिणाम अनुकूल रहने पर परीक्षार्थियों के चेहरे खिल उठे। असफल रहे परीक्षार्थियों को परिजनों ने ढांढस बंधाया है। यह भी पढ़ें- UP Board 10th 12th Result 2026: यूपी बोर्ड में फेल होने पर घबराएं नहीं, आपके पास है ये...