87 वर्षीय झारखंड आंदोलनकारी लक्ष्मी कांत शुक्ला का धरना स्थगित
चतरा, मई 11 -- चतरा प्रतिनिधि। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस 1 मई 2026 से विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे 87 वर्षीय झारखंड आंदोलनकारी लक्ष्मी कांत शुक्ला ने प्रशासन के आश्वासन के बाद अपना आंदोलन एक माह के लिए स्थगित कर दिया। यह निर्णय उपायुक्त रवि आनंद के निर्देश पर एसडीएम जहूर आलम की अध्यक्षता में हुई वार्ता के बाद लिया गया। बैठक में सदर बीडीओ हरिनाथ महतो और अंचल अधिकारी अनिल कुमार भी मौजूद रहे। वार्ता के दौरान एसडीओ जहूर आलम ने आश्वस्त किया कि आंदोलनकारी की सभी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया जाएगा कि किसी भी मामले के अंतिम निर्णय के 15 दिनों के भीतर संबंधित पक्षों को नकल कॉपी उपलब्ध कराई जाए। साथ ही अंतिम फैसले से पहले नकल संबंधी आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.