बरेली, सितम्बर 5 -- बोगस फर्म के माध्यम से फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) पास ऑन कर जीएसटी विभाग को 87.04 लाख रुपये की राजस्व क्षति पहुंचाने के मामले में प्रेमनगर पुलिस व एसआईटी ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। राज्य कर अधिकारी खंड-05, बरेली सुनील कुमार की ओर से एक मार्च 2026 को थाना प्रेमनगर में इस संबंध में मुकदमा दर्ज कराया गया था। आरोप था कि पीएस ट्रेडर्स नामक फर्म के माध्यम से फर्जी नाम-पते पर व्यापारिक स्थल दर्शाकर बिना वास्तविक माल की आपूर्ति के फर्जी बिल तैयार किए गए और बोगस आईटीसी पास ऑन की गई। इससे जीएसटी विभाग को 87,04,603 रुपये से अधिक की राजस्व हानि हुई है। इस मामले में शुक्रवार को पुलिस ने फरीदपुर के गांव घारमपुर के पास से रंपुरा रतन निवासी पुष्पेंद्र और...