धनबाद, मार्च 17 -- धनबाद। बिजली विभाग ने सोमवार को 87 बकायेदारों के घरों के कनेक्शन काटे। इस दौरान कई लोगों ने मौके पर बिल का भुगतान किया। इससे विभाग के राजस्व में लाखों रुपए के राजस्व की प्राप्ति हुई। वहीं अधिकारियों का कहना है कि इन उपभोक्ताओं पर 15 हजार से अधिक बकाया था। इस कारण कनेक्शन काटा गया। जिन उपभोक्ताओं का बकाया अधिक है। वैसे लोग जल्द बिल भुगतान करें। अन्यथा घरों के कनेक्शन काट दिए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...