हरदोई, दिसम्बर 10 -- सांडी। विधानसभावार दिव्यांगजनों को सहूलियत प्रदान करने के उपकरण वितरण कार्यक्रम हुआ। इसके तहत ब्लाक पर सांडी विधानसभा के दिव्यांगजनों को आवश्यकता अनुसार उपकरण दिए गए। मुख्य अतिथि प्रमुख अनिल राजपूत ने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह से दिव्यांगजनों के साथ खड़ी है। इसीलिए अभियान चलाकर उनको आवागमन समेत आवास जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। बुधवार की सुबह ब्लाक सभागार में जिला दिव्यांग अधिकारी संजय निगम के संयोजन में नोडल अधिकारी बीडीओ काजल और एडीओ समाज कल्याण पुनीत कुमार की देखरेख में कुल 87 दिव्यांगजनों को उपकरण प्रदान किए गए। इसमें सांडी विकास खण्ड के 52 को ट्राइसाइकिल, 5 को व्हील चेयर, 10 को बैशाखी, 5 को लिप्रोसी किट और 2 को स्मार्टकेन के साथ ही सुरसा विकासखण्ड में 8 को ट्राइसाइकिल, 4 को बैशाखी, 1 को स्मार्टकेन वि...