भदोही, मई 3 -- भदोही, संवाददाता। कालीन नगरी के गांवों में 87 करोड़ रुपये की लागत से बनी 11 सड़कों ने गांवों की तस्वीर बदल दी है। इन सड़कों से विकास को बल मिला है और आवागमन में भी सहूलियत हुई है। इससे लोगों को काफी राहत मिली है। सूबे के सबसे छोटे जिले भदोही में करीब ढाई हजार किमी तक सड़कों का जाल फैला है। मुख्यालय से लेकर छोटे बाजारों को जोड़ने वाली फोरलेन, टू-लेन और ग्रामीण सड़कों की निगरानी लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग और जिला पंचायत करती है। हर साल गड्ढामुक्त अभियान के तहत सड़कों की मरम्मत, नवीनीकरण और पैचिंग का काम कराया जाता है। ढाई साल पहले विभिन्न मदों से 150 से अधिक सड़कों का निर्माण और नवीनीकरण कराया गया था। पिछले महीने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत 11 बड़ी सड़कों का निर्माण कराया गया। चार, पांच, छह से लेकर ...