दुमका, जून 6 -- झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के आह्वान पर मनरेगा कर्मियों का आंदोलन 87वें दिन भी जारी है। शनिवार को समाहरणालय दुमका के समक्ष धरने पर बैठे कर्मियों ने स्थायीकरण, ग्रेड पे, सामाजिक सुरक्षा बीमा और मृत कर्मियों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति जैसी मांगों को दोहराया। कर्मियों का आरोप है कि सरकार दोहरी नीति अपना रही है। राज्य मनरेगा सेल में कार्यरत कर्मियों को ग्रेड पे और अन्य सुविधाएं मिल रही हैं, जबकि क्षेत्रीय/प्रखंड स्तर के कर्मियों को सभी तरह का काम कराने के बावजूद अल्प मानदेय दिया जा रहा है। कर्मी की मृत्यु होने पर सरकार की ओर से किसी प्रकार का मुआवजा भी नहीं मिलता है। यह भी पढ़ें- मनरेगा कर्मी तीन महीनों से लंबित एवं न्यायोचित मांगों को लेकर हैं आंदोलनरत धरना स्थल पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष स्टीफन मरांडी और प्रखंड अध्य...