प्रयागराज, जून 17 -- प्रयागराज। फाफामऊ सिक्स लेन पुल के एक्स्ट्रा डोज पिलर का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। पुल के कुल 9.9 किमी लंबाई के अंतर्गत गंगा पर चार किमी के हिस्से में 860 मीटर लंबाई की दूरी के बहुप्रतीक्षित चौथे पिलर पर सुपर स्ट्रक्चर (सेगमेंट) रखने का कार्य मंगलवार को समाप्त कर लिया गया। अब एक्स्ट्रा डोज के चारों पिलर पर बिटुमिन डालने का कार्य शुरू किया जाएगा। इंडियन ऑयल से बिटुमिन की सप्लाई प्रभावित होने की वजह से जून के पहले सप्ताह में चारों एक्स्ट्रा पिलर को एक-दूसरे से जोड़ने का निर्माण कार्य प्रभावित हुआ था। अब जबकि बिटुमिन की सप्लाई पश्चिम बंगाल से शुरू हो चुकी है तो कार्यदायी संस्था सिंगला कंपनी ने चौथे पिलर के बचे हिस्से पर सेगमेंट को रख दिया है। चारों पिलर की खासियत यह है कि इसका निर्माण केबल और बॉक्स के जरिए किया गया ह...