मिर्जापुर, मार्च 5 -- मिर्जापुर। भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की इंस्पायर अवार्ड मानक योजना 2025-26 में जनपद के 86 विद्यार्थियों के इनोवेशन आइडिया का चयन किया गया है। चयनित बाल वैज्ञानिक को अपने वैज्ञानिक आइडिया पर मॉडल या प्रोजेक्ट तैयार करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से 10-10 हजार रुपये की प्रोत्साहन प्रदान की जाएगी। वहीं इंस्पायर अवार्ड के योजना में जपान भ्रमण के लिए प्रदेश चयनित पांच होनहारों में नगर के सेंट मेरी स्कूल के छात्र अभिरूप वर्मा का भी चयन किया गया है। 26 जून से चार जुलाई के मध्य अभिरूप जापान भ्रमण पर निकलेंगे। जिले के राजकीय इंटर कालेज से कक्षा 9 के छात्र दीपू यादव, यूपीएस जीवती की कक्षा सातवीं की आकांक्षा, यूपीएस मगरदा कला के 8वीं के लवलेश पाल, स्वामी गोविंदाश्रम इंका 10वीं की आयुष तिवारी, राजकीय हाईस्कूल ...