बिजनौर, मार्च 17 -- बिजनौर। परिषदीय स्कूलों में नौनिहालों की वार्षिक परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा दो पालियों में हुई। परीक्षा के दौरान सम्बंधित विभाग के अधिकारियों ने स्कूलों में पहुंचकर निरीक्षण किया। इस बार इंग्लिश मीडियम स्कूलों में इंग्लिश मीडियम और हिन्दी मीडियम स्कूलों में हिन्दी मीडियम का प्रश्न पत्र दिया गया। सोमवार को जिले के परिषदीय स्कूलों में बच्चों की वार्षिक परीक्षा शुरू हुई। दो पालियों में परीक्षा हुई। पहली पाली में कक्षा छह से आठ तक के बच्चों की गृह विज्ञान और कृषि तथा दूसरी पाली में कक्षा छह से आठ तक के बच्चों की खेल शारीरिक स्वास्थ्य और स्काउट गाइड की परीक्षा हुई। वहीं दोनों पालियों में कक्षा एक से पांच तक के बच्चों की मौखिक परीक्षा हुई। परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग के अधि...